{"vars":{"id": "128336:4984"}}

लाभार्थियों को अप्रैल व मई माह की गेहूं का वितरण इसी माह में होगा एक साथ :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

 - डिपो धारकों को अप्रैल व मई माह की गेहूं की एलोकेशन हुई प्राप्त
 
रोहतक, 10 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार अप्रैल माह में डिपो धारकों को दो महीने अप्रैल एवं मई 2026 के गेंहू की एलोकेशन प्राप्त हुई है। अत: जिला में अप्रैल एवं मई 2026 दोनों माह के गेंहू का एक साथ इसी माह में वितरण किया जायेगा। 

प्रत्येक लाभार्थी को अप्रैल एवं मई दोनों महीनों का गेहूं प्राप्त करने के लिए पीओएस के माध्यम से अलग-अलग बायोमेट्रिक करना होगा। सभी पात्र लाभार्थियों को दोनों महीनों का गेहूं निशुल्क दिया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को अप्रैल माह का संपूर्ण राशन जैसे गेहूं (निशुल्क), चीनी व तेल का वितरण किया जाएगा तथा मई माह की एलोकेशन का केवल गेहूं (निशुल्क) भी अप्रैल माह में वितरण किया जाएगा।

 इस संदर्भ में यदि किसी भी लाभार्थी राशन कार्ड की कोई शिकायत है तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 व 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते है।