{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Uttar Kumar: हरियाणवी फिल्म एक्टर उत्तर कुमार अरेस्ट, एक्ट्रेस ने लगाया था रेप का आरोप 

 
Uttar Kumar: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो रेप केस में हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।  

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस से रेप के मामले में हुई उत्तर कुमार की गिरफ्तारी हुई है।  गाजियाबाद पुलिस ने अमरोहा के फार्म हाउस से उत्तर कुमार को गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 2020 में हरियाणवी एल्बम में काम किया था।उसके बाद से लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप है और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। इस मामले में शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज है। 


बताया जा रहा है कि पीड़िता ने लखनऊ में आत्मदाह का प्रयास किया था और 
उत्तर कुमार पर कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन भी किया था।