{"vars":{"id": "128336:4984"}}

गांव चलो अभियान के तहत विधायक रणधीर पनिहार ने गांव मंगाली, कैमरी व आर्यनगर में सुनी जनसमस्याएं, विकास कार्यों पर नागरिकों से की चर्चा

 

हिसार, 11 अप्रैल। नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने शनिवार को गांव चलो अभियान के तहत गांव मंगाली, कैमरी तथा आर्यनगर का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा आगामी योजनाओं को लेकर ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा भी की।

गांव मंगाली में अपने दौरे के दौरान विधायक रणधीर पनिहार ने वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया और पेयजल व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पानी की सप्लाई, रखरखाव एवं अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी ली। विधायक ने कहा कि गांव चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आमजन की समस्याओं को समझना और उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है और गांवों में भी शहरी स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जबकि कुछ नई योजनाएं प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विधायक ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपनी समस्याएं खुलकर प्रशासन के सामने रखें। कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक रणधीर पनिहार ने आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

अपने दौरे के दौरान विधायक रणधीर पनिहार ने तीनों गांवों में आयोजित बैठकों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, जिनमें मुख्य रूप से पेयजल, सडक़, सीवरेज, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

आज़ाद नगर में स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज कार्य का किया निरीक्षण

विधायक रणधीर पनिहार ने सरपंच भगवान दास के साथ आज़ाद नगर में बन रहे स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज कार्य का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर बड़े क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

गांव चलो अभियान के अवसर पर ब्लॉक समिति हिसार-2 के चैयरमैन अजय गावड, ब्लॉक समिति हिसार-1 के चैयरमैन सुरेंद्र मंडा, मार्केट कमेटी हिसार के चैयरमैन रविन्द्र रॉकी, हनुमान वर्मा आर्यनगर, बलराज धायल सरपंच मंगाली सुरतिया, जोगिंदर सरपंच मंगाली झारा, राजेश सरपंच मंगाली आकलान, बलवंत सरपंच मंगाली मोहब्बत, सुभाष सरपंच मंगाली जाटान, पटेल पूनियां, महेंद्र पूनियां, विनोद डेलू, हरपाल सरसाना, वजीर डूडी, फकीर चंद धायल, संदीप धायल, जोत राम पूनियां, सतीश कौशिक, अशोक राहड, आर्यनगर मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खिचड, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष सुमन, दलबीर धीरणवास, भीम ज्याणी, राजेन्द्र पूनियां, मोनू सिघड, सरपंच बलजीत, भगत सिंह लौरा, बीरबल स्वामी, भरत जाखड, महेंद्र बिश्नोई, संजय श्योराण, सरपंच मोलू राम सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।