ऑस्ट्रेलिया (WA) से शूटिंग स्पोर्ट्स से जुड़े दो सम्मानित प्रतिनिधि भारत दौरे पर
इसी क्रम में आज Mr. Murray Bow रोहतक पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले वर्ष के जूनियर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया शूटिंग चैंपियन आशीष चौधरी पंघाल से उनके निवास स्थान सन्सिटी हाइट्स, सेक्टर-36A, रोहतक में मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने आशीष के प्रशिक्षण, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। Mr. Murray Bow ने आशीष की प्रतिभा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय निशानेबाजों में अपार संभावनाएं हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वे लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
यह मुलाकात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शूटिंग खेल में सहयोग और अनुभव साझा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अपने भारत दौरे के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल हरियाणा की विभिन्न प्रमुख शूटिंग रेंज का भी दौरा करेगा, जहां वे प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ-साथ खिलाड़ियों और कोचों से संवाद स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और प्रदेश में शूटिंग खेल के बढ़ते स्तर पर गर्व व्यक्त किया।