{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Toll Plaza: हाइवे पर सफर करने वाले ध्यान दें! 1 अप्रैल से बदल जाएगा टोल टैक्स से जुड़ा ये नियम

 
Toll Plaza: टोल प्लाजा पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए काम की खबर है। सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से टोल प्जाला पर नकद भुगतान को बंद कर दिया है। इन नए नियमों के तहत वाहन चालकों को टोल् टैक्स सिर्फ डिजिटल माध्यम से ही देना होगा। अब वाहन चालक FASTag और UPI से भुगतान कर पाएंगे। 


टोल प्रक्रिया होगी तेज और पारदर्शी
NHAI का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन को कम करना है। साथ ही टोल वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाना है। अधिकारियों के मुताबिक डिजिटल भुगतान से वाहनों का आवागमन तेज होगा और जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

नया सिस्टम लागू होने के बाद टोल प्लाजा पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन वाहन चालकों के पास फास्टैग नहीं है उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। अब टोल टैक्स का भुगतान या तो फास्टैग या फिर यूपीआई के माध्यम से होगा। 

98% लोग कर रहे FASTag यूज
सरकार का कहना है कि देश में 98 प्रतिशत से ज्यादा वाहन फास्टैग से जुड़ चुके हैं जिससे टोल कलेक्शन डिजिटल हो चुका है। ऐसे में पूरी तरह कैशलेस व्यवस्था लागू करना आसान होगा।
आप FASTag को बैंक, Paytem, PhonePe या MyFASTag ऐप के जरिए रिचार्ज कर सकते है।