{"vars":{"id": "128336:4984"}}

सिंगल चार्ज में 805km दौड़ेगी ये लग्जरी कार, मिनटों में होगी चार्ज; मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स   

 

अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद है। BMW ने अपनी नई कार BMW iX3 को पेश कर दिया है। नई मॉडल कंपनी की Neue Klasse सीरीज की है। BMW iX3 2024 Vision Neue Klasse X कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसका प्रोडक्शन BMW ग्रुप प्लांट डेबरसेन में 2025 में हो रहा है और यूके में इसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि भारत में इसका लॉन्च 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

दमदार बैटरी, रेंज और चार्जिंग

​BMW iX3 में 108.7 kWh नेट बैटरी पैक दिया गया है, जो 800V चार्जिंग कैपेबिलिटी सपोर्ट करता है। यह 400 kW DC फास्ट चार्जिंग से लैस है, जिससे सिर्फ 10 मिनट में 372 किमी रेंज जोड़ी जा सकती है।

​शानदार परफॉर्मेंस​

​शुरुआत में यह SUV 50 xDrive वेरिएंट में उपलब्ध होगी, जिसमें डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा। यह 462.5 bhp पावर और 645 Nm टॉर्क जनरेट करता है। iX3 0-100 किमी/घंटा की स्पीड मात्र 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 210 किमी/घंटा है। इसके अलावा, इसमें 2,000 किलोग्राम तक टोइंग क्षमता भी दी गई है।​

​डिजाइन और डायमेंशंस​

BMW iX3 का आकार 4,782 मिमी लंबाई, 1,895 मिमी चौड़ाई और 1,635 मिमी ऊंचाई का है। इसमें कंपनी का नया डिजाइन लैंग्वेज दिया गया है जिसमें वर्टिकल किडनी ग्रिल, स्लिम हेडलाइट्स, फ्लश डोर हैंडल और 0.24 Cd ड्रैग कोएफिशिएंट शामिल हैं। स्टैंडर्ड वेरिएंट में 20 इंच व्हील्स मिलते हैं, जिन्हें 22 इंच तक अपग्रेड किया जा सकता है। पीछे की तरफ नए L-शेप्ड टेल-लाइट्स दी गई हैं।​

​इंटीरियर​

​अंदर की तरफ, यह SUV पांच लोगों के बैठने की सुविधा देती है। इसमें आवश्यक फंक्शंस के लिए फिजिकल कंट्रोल्स, 17.9-इंच सेंट्रल डिस्प्ले और विंडस्क्रीन पर जानकारी प्रोजेक्ट करने वाला Panoramic Vision सिस्टम मौजूद है। ​वहीं बैटरी को 10–80% तक चार्ज करने में मात्र 21 मिनट लगते हैं। WLTP प्रमाणित रेंज इसके कॉन्फिगरेशन पर निर्भर करते हुए 679 किमी से 805 किमी तक है।​​

केबिन मैटेरियल

​केबिन में कई मैटेरियल विकल्प, पैनोरमिक रूफ, और M Sport वेरिएंट्स के लिए स्पोर्ट-विशिष्ट फीचर्स मिलते हैं। बूट स्पेस 520 लीटर है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करने पर 1,750 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, सामने की तरफ 58 लीटर का स्टोरेज कंपार्टमेंट भी दिया गया है।​

जानें भारत में कब होगी लॉन्चिंग

BMW iX3 2024 Vision Neue Klasse X कॉन्सेप्ट पर आधारित है। इसका प्रोडक्शन BMW ग्रुप प्लांट डेबरसेन में 2025 में हो रहा है और यूके में इसकी डिलीवरी मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि भारत में इसका लॉन्च 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।