{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 पंजाब में है आज राजनीतिक अस्थिरता- नायब सिंह सैनी

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर विकसित पंजाब बनाने का किया जाएगा काम- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 
 
चंडीगढ़, 1 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब की राजनीति एक ऐसे दौर से गुजर रही है जहां सत्तास्थिरता और जनहित के बीच गहरा संघर्ष दिखाई दे रहा है।  उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अस्थिरता बढ़ रही है। पंजाब को आज जरूरत है एक ऐसी डबल इंजन सरकार कीजो केवल वादे न करेबल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखे। जरूरत है एक ऐसे नेतृत्व कीजो निर्णय लेने से न डरेजो जनता के हित को सर्वोपरि रखे और जो देशहित में काम करे। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव है। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर विकसित पंजाब बनाने का काम करेंगे।

 

 मुख्यमंत्री शुक्रवार को पंजाब के गोबिंदगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ का इतिहास हमें यह सिखाता है कि संघर्ष और संकल्प से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। यह क्षेत्र सदियों से व्यापारसंस्कृति और सामाजिक समरसता का केंद्र रहा है। यहां विभिन्न समुदायों ने मिल-जुलकर एक ऐसी विरासत का निर्माण किया हैजिसमें एकता और भाईचारे की भावना सर्वोपरि है। इतिहास के अनेक उतार-चढ़ावों का साक्षी रहा यह नगर हर चुनौती के बाद और अधिक मजबूत होकर उभरा है। चाहे वह सामाजिक परिवर्तन का दौर रहा हो या आर्थिक बदलावों का समय होमंडी गोबिंदगढ़ ने हर परिस्थिति में अपनी पहचान और अपने आत्मबल को बनाए रखा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शहर देशभर में स्टील टाउन के नाम से भी विख्यात है। यहां के उद्योग पूरे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं। विंडबना है कि आज मंडी गोबिंदगढ़ का उद्योग कई गंभीर संकटों से जूझ रहा है। महंगी बिजली और नीतिगत अस्थिरता ने यहां के उद्योगों की रीढ़ को कमजोर किया है। कई छोटे और मध्यम उद्योग बंद होने की कगार पर हैं  और हजारों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। यह केवल आंकड़ों की बात नहीं हैयह उन परिवारों की पीड़ा हैजिनकी रोजी-रोटी इस उद्योग से जुड़ी हुई है। जब फैक्ट्री बंद होती हैतो केवल मशीनें नहीं रुकतींबल्कि घरों के चूल्हे भी ठंडे पड़ जाते हैं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक लगभग 10 लाख बहन-बेटियों को 1 हजार 38 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

 

मुख्य़मंत्री ने कहा कि हरियाणा में गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 79 हजार 317 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रति माह पेंशन दे रही है। इस पेंशन का 50 लाख बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में  बिना पर्ची और बिना खर्ची’ के 2 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर  नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्वेत पत्र जारी करें कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पंजाब के कितने युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाब से नशा खत्म करने की बात कही थीलेकिन आज पंजाब विधानसभा में दिए जा रहे भाषण के समय मुख्यमंत्री स्वयं नशे में दिखाई दिए।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक कंवरवीर सिंह टोहराराज्य सभा सदस्य सरदार सतनाम सिंह संधूहरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयलपंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्माजिला प्रधान भाजपा दीदार सिंह भट्टीप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।