महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट के पदाधिकारी ने लखनऊ अग्रवाल समाज का रोहतक रेलवे स्टेशन पर किया सम्मान
यह यात्रा लखनऊ शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में श्री लोक राम अग्रवाल, मनोज हवेलिया एवं सुरेंद्रनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रोहा जा रहे हैं यह प्रतिनिधिमंडल प्रतिवर्ष अग्रोहा धाम जाकर अग्र कुलदेवी मां मां लक्ष्मी के दर्शन करता है।
इस अवसर पर श्री लोक राम अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने अग्रोहा धाम को अपनी राजधानी बनाया था और मां लक्ष्मी की आराधना कर सिद्धि प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि अग्रोहा धाम अग्रवाल समाज का पितृ स्थल है और प्रत्येक अग्रवाल को वर्ष में कम से कम एक बार यहां दर्शन अवश्य करने चाहिए।
रोहतक समाज की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
ट्रस्ट के संरक्षक श्री राजेंद्र बंसल ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करना है। उन्होंने लखनऊ से आए प्रतिनिधिमंडल की सराहना करते हुए कहा कि यह दल सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र बंसल संरक्षक, सुशील गुप्ता (अध्यक्ष), शंकर लाल गर्ग (महासचिव), प्रेम गर्ग, राजन गोयल, बृजवाला गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुनील जैन, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय गोयल, पंकज गर्ग, हरिओम गोयल, पुनीत गर्ग, विपिन गुप्ता, अजेय गुप्ता एवं अन्य गणमान्य सदस्य।