इस राज्य में 12 नए एक्सप्रेसवे बनाने की तैयारी में सरकार...सभी जिले, शहर व कस्बे होंगे कनेक्ट
राज्य की आर्थिक तरक्की में होगा बदलाव
इन 22 एक्सप्रेसवे के दम पर यूपी के सभी जिले, शहर और कस्बे सिर्फ आपस में ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के सभी राज्यों, जिलों और शहर के साथ भी बेहतरीन तरीके से कनेक्ट हो जाएंगे। ये एक्सप्रेसवे सिर्फ आम लोगों की यात्रा में ही मदद नहीं करेंगे, बल्कि व्यापार को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे और सप्लाई चेन को मजबूत बनाएंगे।
बेहतर कनेक्टिविटी होने से राज्य में जबरदस्त निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर बनेंगे, जिससे राज्य आर्थिक रूप से काफी ताकतवर बन जाएगा।
5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा UP
UP सरकार, राज्य को वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ एयरपोर्ट पर भी काफी जोर दे रही है। प्रदेश में फिलहाल कुल एयरपोर्ट की संख्या 16 है। इनमें से 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं, जबकि बाकी के 12 डोमेस्टिक एयरपोर्ट हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, राज्य का 17वां और 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के साथ ही, उत्तर प्रदेश 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।