{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 सरकारी कर्मचारियों का बल्ले- बल्ले, नवरात्रि में आएगी सैलरी, सरकार ने किया बड़ा ऐलान 

 
असम की सरकार ने दुर्गा पूजा के मौके पर अपमे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। दरअसल, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सितंबर 2025 का वेतन नियत तारीख से पहले जारी करने का फैसला किया है। यह सैलरी 1 अक्टूबर को दी जानी थी, लेकिन अब इसे त्योहार से पहले ही कर्मचारियों को दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर 2025 का वेतन अग्रिम जारी करने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे लिखा कि वेतन डिस्ट्रिब्यूशन की प्रक्रिया मंगलवार से ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेजरी विभाग मंगलवार से ही वेतन बिल स्वीकार करना शुरू कर देगा। इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को त्योहारों की खरीदारी और अन्य तैयारियों के लिए अतिरिक्त सहूलियत मिल सकेगी। सरकार का यह कदम त्योहारी सीजन में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगा।