{"vars":{"id": "128336:4984"}}

गांव डिंग में हारे का सहारा ट्रस्ट ने भरा गया 69वाँ भात

 

सिरसा। गांव डिंग में हनुमान होटला और बहन माया देवी की पुत्री रजनी के विवाह से पूर्व भात की रस्म बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई। हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट का यह 69वाँ भात था। पांच बेटियों वाले इस परिवार में रजनी दूसरे नंबर की बेटी है, जिसके भात के अवसर पर पूरा माहौल उल्लास और आनंद से सराबोर दिखा।

मनीष सिंगला ने इस मौके पर कहा कि 69वां भात भरकर मन अत्यंत प्रफुल्लित और आत्मा प्रसन्न है। ऐसा महसूस होता है कि मेरी माताश्री सुशीला देवी जी हर पल मेरे साथ हैं। यह सौभाग्य के क्षण मुझे इष्ट देव श्याम प्रभु और पितृ देवों के आशीर्वाद से प्राप्त हुए हैं। मनीष सिंगला ने कहा कि हमारा ये मानना है कि बेटियां पैदा नहीं होती बल्कि अवतरित होती हैं। भात भरकर ऐसा महसूस हुआ जैसे माता श्री के चरणों में प्रणाम कर रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों और परिजनों ने नवविवाहित जोड़े के सुखद, उल्लासमय और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परिवार ने इस स्नेह और सहयोग के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, योगेश बिजारनिया इत्यादि मौजूद थे।