{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  महिला आश्रम व अर्पण संस्थान का किया औचक निरीक्षण

 

रोहतक, 13 अप्रैल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉक्टर तरन्नुम खान ने महिला आश्रम व अर्पण संस्थान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इन संस्थानों में उपस्थित महिलाओं व बच्चों से मुलाकात की तथा उन्हें मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने इन संस्थानों के स्टाफ से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर समय मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए लोगों की सहायता करता है। अगर किसी भी व्यक्ति, महिलाओं व बच्चे को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है या 15100 नंबर पर फोन करके सहायता प्राप्त कर सकता है।

इसी के साथ उन्होंने बताया कि आगामी 9 मई को स्थानीय न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिक अपने लंबित मुकदमों को रखकर जल्द व सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते हैं।