दमाद ने रचाई सास से शादी, वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी सास के साथ शादी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कथित तौर पर दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र भी दिखाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस अनोखे रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स हैरानी जता रहे हैं, जबकि कुछ लोग मामले की सच्चाई जानने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
एक मां अपनी बेटी की घर कैसे तोड़ सकती है ऐसी मां को मां कहलाने का हक भी नहीं बनता।
— R.k .yadav (@Preeti7739) June 8, 2026
इन्होंने तो रिश्तों की सारी परिभाषा को शर्मसार कर दिया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे हर किसी को हैरान कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक साथ अपने दामाद के साथ घर छोड़कर… pic.twitter.com/qLSomddpuC
लंबे समय से संपर्क में होने का दावा
सोशल मीडिया पर चल रही कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि दामाद और उसकी सास लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। हालांकि इन दावों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस में नहीं पहुंची कोई शिकायत
अब तक इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन या पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।