जिला में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व :- उपायुक्त सचिन गुप्ता
May 10, 2026, 23:34 IST
रोहतक, 10 मई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की वर्षगांठ के अवसर पर 11 मई 2026 को प्रातः: 9 बजे प्रदेशभर में जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिला के गांव किलोई स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में इस दिन जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे भी जिला के सभी मंदिरों में कार्यक्रम मनाये तथा मंदिरों की साफ-सफाई व साज-सज्जा करवाये। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर से जिला स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली अपना संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य मंदिरों में भी प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट के लिए प्रबंध करवायें।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेंगी, जिसमें साधु संत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी। इस समारोह के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध करवाये जा रहे है तथा जिला स्तरीय समारोह में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। बैठक में बीके रक्षा बहन व सीमा बहन, प्रीतम भयाना, सुभाष तायल, गुलशन निझावन सहित अन्य धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।