{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

SHO Arrest: 18000 की रिश्वत लेते SHO गुरजीत सिंह गिरफ्तार, 30 हजार की कर रहा था मांग

 

SHO Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने डिवीजन नंबर 4 का एसएचओ रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ गुरजीत सिंह ने एक केस को लेकर व्यक्ति से 18 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम एसएचओ को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

हालांकि विजिलेंस की टीम ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत के बाद की गई थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर दोषी को मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा हैकि महिला से 30 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। वहीं दूसरी ओर विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर थाने में हड़कंप मचा हुआ है।