एसडीएम ने किया अनाजमंडी में खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण
Updated: Apr 9, 2026, 21:57 IST
कालांवाली, 09 अप्रैल।
एसडीएम मोहित कुमार ने वीरवार को अनाजमंडी कालांवाली का दौरा किया तथा खरीद प्रक्रिया संबंधी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मंडी में खरीद एजेंसियों से खरीद और किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने के दौरान कोई परेशानी न आए, इसके लिए सभी प्रबंध पुख्ता किए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए, इसके साथ-साथ मंडी में फसल बिक्री के लिए आए किसानों के समक्ष पेयजल आदि की दिक्कत न आए। उन्होंने किसानों से अपील की कि सभी किसान तय नमी के अनुरूप फसल सुखाकर मंडी में लाएं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।