{"vars":{"id": "128336:4984"}}

School Closed : अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट 

 
School Closed : अप्रैल 2026 में भी देशभर में अलग-अलग तारीखों पर संस्थान जैसे स्कूल और कॉलेजों बंद रहेंगे। अप्रैल 2026 में कई बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां रहेंगी। इस महीने गुड फ्राइडे, ईस्टर, बैसाखी (वैशाखी), डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, तमिल नव वर्ष और बोहाग बिहू जैसे प्रमुख आयोजन शामिल हैं। इन त्योहारों का असर विभिन्न राज्यों के स्कूल कैलेंडर पर देखने को मिलेगा। यहां नीचे छुट्टियों की जारी की गई लिस्ट देखें। 

यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट 

  • 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार – गुड फ्राइडे
  • 5 अप्रैल 2026, रविवार – ईस्टर (कुछ संस्थानों में)
  • 13 अप्रैल 2026, सोमवार – बैसाखी/वैशाखी (कुछ राज्यों में)
  • 14 अप्रैल 2026, मंगलवार – आंबेडकर जयंती
  • 15 अप्रैल 2026, बुधवार – बोहाग बिहू (असम)

छुट्टियों को लेकर क्या रखें ध्यान?

अप्रैल 2026 में छुट्टियों का कैलेंडर राज्य, शिक्षा बोर्ड और स्कूल प्रशासन के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल का आधिकारिक कैलेंडर जरूर जांचें। साथ ही किसी भी भ्रम की स्थिति में स्कूल के शिक्षकों या प्रिंसिपल से संपर्क करना बेहतर रहेगा।