{"vars":{"id": "128336:4984"}}

SBI की धांसू FD डिपॉजिट स्कीम, इतना निवेश करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज; जानें कैसे?

 
SBI अपने ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त स्कीम लेकर आया है। बैंक FD खातों पर शानदार ब्याज दे रहा है। SBI अपने ग्राहकों को FD खाते पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। SBI में कम से कम 7 दिनों के लिए एफडी खाता खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इस बैंक में अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। 

यहां हम आपको SBI की एक ऐसी एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सिर्फ 1 लाख रुपये जमा कर 42,524 रुपये का फिक्स ब्याज कमा सकते हैं। आइए जानते हैं।

इस FD स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा रिटर्न

भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एसबीआई 5 साल की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।

₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज

अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,35,018 रुपये मिलेंगे। इसमें आपके ब्याज के फिक्स 35,018 रुपये भी शामिल हैं। इसी तरह, अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,41,826 रुपये मिलेंगे। 

इसमें 41,826 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है। इसी तरह, अगर आप एक अति वरिष्ठ नागरिक हैं और आप एसबीआई में 5 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 1,42,524 रुपये मिलेंगे, जिसमें 42,524 रुपये का फिक्स ब्याज शामिल है।