{"vars":{"id": "128336:4984"}}

सुंदर नगर के वार्ड वासियों को मिलेगी टूटी सड़क मुक्ति: गली नंबर 5 का निर्माण कार्य शुरू

 

सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 11 में सुंदर नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए गली नंबर 5 के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस गली के बनने से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस परियोजना के तहत गली में मजबूत और आधुनिक इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जा रही हैं। पार्षद राजन शर्मा ने बताया कि इस गली की कुल लंबाई 800 फुट होगी।

गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा हैं। गली के बनने से न केवल जलभराव की समस्या खत्म होगी, बल्कि वार्ड के सौंदर्यीकरण में भी इजाफा होगा। गली का निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्ड वासियों ने खुशी जाहिर की और विकास कार्यों का श्रेय पूर्व विधायक गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप और स्थानीय पार्षद राजन शर्मा को दिया।

हम लंबे समय से इस गली के निर्माण की राह देख रहे थे। इनके प्रयासों से आज यह काम मुमकिन हो पाया है। अब बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से हमें छुटकारा मिल जाएगा। पार्षद राजन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वार्ड का समान विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुंदर नगर के अन्य लंबित कार्यों को भी जल्द ही पूरा करवाया जाएगा ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर शाम लाल ओढ, राम प्रताप स्वामी, कृष्ण वर्मा, विनोद उपाध्याय, महाबीर बांसल, राष्ट्रपाल, मास्टर विनोद नायक, भागवंती, बिमल सचदेवा, बबिता नायक, रविंद्र, राजेश सोनी इत्यादि मौजूद थे।