{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Police Constable के 7500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें पूरी डिटेल 

 
Police Constable : पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस विभाग में 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 सितंबर 2025 से आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने कि आखिरी तारीख 29 सितंबर 2025 है। 

खास बात यह है कि उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने का मौका भी मिलेगा, जिसकी आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2025 है। वहीं MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह: 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर: 2:30 से 4:30 बजे होगी 

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। यह परीक्षा प्रदेश के 11 बड़े शहरों – भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में होगी।

योग्यता 

  • सामान्य वर्ग के लिए – 10वीं या 12वीं पास
  • अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग – कम से कम 8वीं पास

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष
  • (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 29 सितंबर 2025 को आधार मानकर होगी।)

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: ₹500
  • SC / ST / OBC / EWS: ₹250
  • दिव्यांगजन (MP निवासी): ₹200
  • विभागीय SC / ST / OBC / EWS: ₹100

जानें कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • “नवीनतम अपडेट” सेक्शन में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।