पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को दिया गया दंत स्वास्थ्य का संदेश
विद्यार्थियों को दंत स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी बच्चों के दांतों की जांच भी की गई। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के लिए पॉलीक्लिनिक में रेफर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “ए हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी लाइफ” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके स्वास्थ्य एवं जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया और दांतों की नियमित सफाई, जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में इक्षा ने प्रथम स्थान, आस्था ने द्वितीय स्थान तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. पूर्णिमा अरोड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में संदेश दिया गया कि स्वस्थ मुंह ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कुंजी है।