नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिए प्रधानमंत्री का व्यक्त किया गया आभार
रोहतक, 15 अप्रैल : नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। सरकार द्वारा इस अधिनियम को वर्ष 2029 में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में लागू करवाने के उद्देश्य से 16 से 18 अप्रैल 2026 तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
स्थानीय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय स्थित राधाकृष्णन सभागार में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के मुख्यातिथि व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेणू डाबला, हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं सम्मेलन की संयोजिका प्रतिभा सुमन व अन्य वक्ताओं ने महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के लिए पारित करवाये गए इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। सभी वक्ताओं ने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प को घर-घर पहुंचाये।
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के परिणामस्वरूप हरियाणा में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ तथा नागरिकों में बेटियों के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव आया। अब माता-पिता बेटियों को बोझ न मानकर उन्हें पूरा मान-सम्मान व आगे बढऩे के समान अवसर दे रहे है। सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के दृष्टिगत महिला पुलिस थाने स्थापित किए गए है तथा महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।
मनीष ग्रोवर ने कहा कि सरकार द्वारा लाभार्थियों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री जनधन खाते खोले गए है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश की बहादुर बेटियों ने पाकिस्तानी सीमा में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अब इस अधिनियम को लागू करवाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। वर्ष 2029 में आम चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम रोहतक में 16 महिला पार्षद चुनी गई है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है। भारत वर्तमान में विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने तथा उन्हें राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की एक सोच व एक संकल्प है कि महिलाओं को उनका पूरा हक दिया जाये।
एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने कहा कि महिलाएं ज्यादा ईमानदारी व संकल्प के साथ कार्य करती है। देश को आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं का भी विशेष योगदान रहेगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संकल्प को जन जागरण के माध्यम से घर-घर पहुंचाये तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं को सशक्त करने की सोच को भी हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाये।
भाजपा की प्रदेश सचिव रेणू डाबला ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं को उचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व उपलब्ध करवाने की दिशा में काफी लंबे समय तक सार्थक प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं की नेतृत्व क्षमता बढ़ाने तथा उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित करवाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से ही महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण आगामी आम चुनाव 2029 में मिलेगा। इसके लिए सरकार द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
रेणू डाबला ने उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि वे 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे स्थानीय अंबेडकर चौक पर भारी संख्या में उपस्थित हो। पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने के लिए विशेष पदयात्रा निकाली जायेगी, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। इस पदयात्रा के माध्यम से नागरिकों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया जायेगा तथा इस पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भाग लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का महिला आरक्षण के लिए आभार व्यक्त किया जायेगा।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा व सम्मेलन की संयोजिका प्रतिभा सुमन ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व देने की दिशा में अधिनियम पारित करवाया है। संसद द्वारा गत 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया गया, जिसे संशोधनों के साथ संसद के विशेष सत्र में लागू करवाने के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनगणना व परीसीमन से पूर्व महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिससे 2029 के आम चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा।
प्राचार्य राजवंती शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में प्राचीन समय से नारी वंदनीय रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को राजनैतिक रूप से उचित प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद से पारित करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगा। केंद्र सरकार की महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त करने की ऐतिहासिक पहल है। इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं को पूर्ण प्रतिनिधित्व मिलेगा तथा समाज में लैंगिक समानता की दिशा में भी यह अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा।
प्रो. गीता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में पुरुष व महिला एक दूसरे के पूरक है। महिला मर्यादा, हिम्मत व लाज का संगम है। सृष्टि के निर्माण में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मी बाई जैसी महिलाओं ने अपने नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि नारी आदि शक्ति के साथ-साथ अनंत शक्ति भी है। सरकार द्वारा संसद में पारित करवाया गया नारी सशक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को उनका पूरा हक दिलवायेगा तथा महिलाएं राजनैतिक रूप से सशक्त होगी।
सम्मेलन की वक्ता रंजना रापडिय़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सम्मान के लिए अनेक कदम उठाये गए है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा देश में तीन तलाक प्रथा को खत्म कर महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। इसी तरह महिलाओं को राजनैतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाने के उद्देश्य से नारी शक्ति अभिनंदन पारित करवाया गया है।
इस मौके पर सांस्कृतिक टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई गई सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। टीम की महिला कलाकारों ने उपस्थितगण को यह संदेश दिया कि आज लडक़ी माँ-बाप पर बोझ नहीं है, बल्कि सरकार द्वारा लड़कियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। कलाकारों ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस पर खोले गए खातों, सुकन्या समृद्घि योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, मुद्रा योजना के अलावा तीन तलाक को समाप्त करने जैसे सामाजिक मुद्दों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्टï अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी के अलावा भाजपा के पदाधिकारियों में हरिओम भाली, अनीता बुधवार, नितिन जैन, सौम्या ग्रोवर, शीशपाल, सुमिता भाटिया, डॉ. कुलताज, विना सिक्का, संगीता सिंगला, रानी किराड़, प्रिया किराड़, अनीता गर्ग, नीरा भटनागर, सुनीता सेन, कुसुम राणा, कमलेश, ललित, सरोज हुड्डा, वीणा सिक्का, पार्षद डिंपल जैन, सुषमा कन्हेली, कप्तान कलसन, राकेश कलसन व एडवोकेट मनोज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
-------------------------------------
---------------
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन निरंतर परिश्रम व समर्पण है अत्यावश्यक :- उपायुक्त सचिन गुप्ता
- शिक्षा विभाग बच्चों के समग्र विकास की दिशा में निरंतर कर रहा है कार्य
- मिशन बुनियाद 2026-28 बैच के लिए ओरिएंटेशन व लेवल-3 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित
रोहतक, 15 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मिशन बुनियाद 2026-28 बैच के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, निरंतर परिश्रम और समर्पण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग बच्चों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
सचिन गुप्ता स्थानीय जेपी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा मिशन बुनियाद के अंतर्गत वर्ष 2026-28 बैच के लिए आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा विभाग द्वारा लेवल-3 परीक्षा का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि कुल 219 विद्यार्थियों में से 184 विद्यार्थियों ने लेवल-3 परीक्षा दी तथा ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लिया। मिशन बुनियाद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर मान, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन और कड़ी मेहनत के मार्ग पर चलने तथा भ्रमित करने वाली बातों से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम मैनेजर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन की हर परीक्षा में साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने लेवल-3 तक पहुंचे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जिला से बड़ी संख्या में विद्यार्थी चयनित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर मान ने जानकारी देते हुए बताया कि लेवल-3 परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज अपने-अपने विद्यालयों के माध्यम से जमा कराने होंगे तथा सत्यापन के उपरांत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि चयनित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं मई माह के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ की जाएंगी।
जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. दीपक अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में राजेश नांदल, अंजू डबास, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, उप जिला शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार, सोनिया, भावना सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-------------------------------------
---------------
नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव का कार्यक्रम जारी :- उपायुक्त सचिन गुप्ता
- 21 से 25 अप्रैल को सुबह 11 से 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन पत्र
- 27 अप्रैल को होगी नामांकन पत्रों की जांच
- 28 अप्रैल को सायं 3 बजे तक वापिस लिये जा सकेंगे नामांकन पत्र
- नगर पालिका के प्रधान व सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए 10 मई को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान
- 13 मई को होगी मतगणना, मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद जारी किए जाएंगे चुनाव परिणाम
रोहतक, 15 अप्रैल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका सांपला (रोहतक) के प्रधान एवं सभी वार्डों के सदस्यों के सामान्य चुनाव-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 10 मई को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान होगा तथा 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जायेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही नगर पालिका सांपला के संपूर्ण क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है, जिसकी दृढ़ता से पालना सुनिश्चित की जायेगी।
सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका सांपला के प्रधान एवं सभी 16 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पंवार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। महम स्थित सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद कुमार को एक से 16 वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा प्रधान पद के चुनाव के लिए सांपला के नायब तहसीलदार अशोक कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पारदर्शिता एवं नियमों के अनुसार संपन्न करवायें। उन्होंने मतदाताओं का आह्वïान किया है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढक़र भाग लें तथा मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में अपना योगदान देंं। नगर पालिका के सामान्य चुनाव की प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
नगर पालिका आम चुनाव का निर्धारित चुनाव कार्यक्रम :-
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आज 15 अप्रैल को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नामांकन पत्र आमंत्रित करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रातः: 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इसके उपरांत 27 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापिस लें सकेंगे। इसी दिन सायं 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में बचे शेष उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा मतदान केंद्रों की सूची चस्पा की जाएगी।
सचिन गुप्ता ने बताया कि निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मई 2026 रविवार को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए मतदान होगा तथा 13 मई 2026 को प्रात: 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
-------------------------------------
---------------
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बारे आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल तक जिला में चलाया जा रहा है प्रचार अभियान :- उपायुक्त सचिन गुप्ता
- सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडलियां लोक गीतों के माध्यम से कर रही है जागरूक
रोहतक, 15 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी 28 अप्रैल 2026 तक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रचार अभियान के दौरान विभागीय भजन पार्टी एवं जिला स्तर पर रखी गई अनुबंधित 6 भजन पार्टियों द्वारा लोक गीतों के माध्यम से नागरिकों को इस अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।
सचिन गुप्ता ने बताया कि सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को संसद एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से गत वर्ष 2023 में संसद में इस अधिनियम को पारित करवाया गया है। सरकार के निर्देशानुसार आमजन को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा लिये जा रहे निर्णयों से अवगत करवाया जा सके।
-------------------------------------
---------------
Discipline, Hard Work and Dedication Are Key to Success: DC Sachin Gupta
Rohtak, April 15
Deputy Commissioner Sachin Gupta emphasized that discipline, consistent hard work, and dedication are essential for achieving success in life, while addressing students during the orientation programme of Mission Buniyaad (2026–28 batch).
The programme, organized by the Education Department at JP International School, witnessed enthusiastic participation from students who also appeared for the Level-3 examination, which was conducted successfully.
The Deputy Commissioner appreciated the efforts of the Education Department, stating that it is consistently working towards the holistic development of students and creating a strong academic foundation for competitive success.
He informed that out of 219 students, 184 students appeared for the Level-3 examination and participated in the orientation programme. He highlighted that Mission Buniyaad is emerging as a transformative initiative, providing quality education, a disciplined learning environment, and structured preparation for competitive examinations.
Encouraging students, he urged them to remain focused, disciplined, and committed to their goals. “Success is not achieved overnight; it is the result of continuous effort, perseverance, and a clear vision,” he said.
Inspiring Sessions and Way Forward
Founder of Vikalp Foundation, Naveen Mishra, shared his life experiences and motivated students to never give up and remain steadfast on the path of truth, discipline, and hard work. He highlighted that students from government schools are increasingly achieving remarkable success.
District Education Officer Manjeet Malik congratulated the students who reached Level-3 and expressed confidence that many students from the district will be selected for the next stage.
District Science Specialist Dr. Sameer Mann informed that counselling will be conducted in the last week of April after declaration of results, followed by document verification and admissions. Regular classes for selected students are expected to commence in the second week of May.
District Mathematics Expert Dr. Deepak Arora also motivated students, stating that consistent effort is the true key to success.
The programme was attended by education officials, school principals, and other dignitaries.