{"vars":{"id": "128336:4984"}}

New Highway : हरियाणा का 46 KM लंबा नया हाईवे देगा राहत, इस दिन से फर्राटे भरेंगे वाहन

 

New Highway : हरियाणा के गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच सफर जल्द आसान होने वाला है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार गुरुग्राम, पटौदी, रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) को 31 जुलाई तक यातायात के लिए खोलने की तैयारी है. इस मार्ग के चालू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है और यात्रियों को राहत मिलेगी.

NHAI डेट को लेकर क्या कहा

गुरुग्राम से रेवाड़ी का सफर अब आसान होने वाला है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दावा किया है कि  31 जुलाई तक गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 352 डब्ल्यू) को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा. इसके खुल जाने से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात दबाव कम हो जाएगा.

कब हुआ था इस हाईवे का निर्माण कार्य शुरू

2021 में इस हाईवे का निर्माण शुरू हुआ था. बता दें कि इस हाईवे को मार्च 2023 में शुरू किया जाना था. इस हाईवे का 90 प्रतिशत निर्माण हो चुका है. वहीं NHAI इसके निर्माण की नई डेडलाइन 31 जुलाई तय की है. ये लगभग  एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है. 46 किमी लंबी इस हाईवे में 25 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है.

ओवरब्रिज निर्माण को मिली मंजूरी

NHAI की तरफ से लंबे समय से रेलवे विभाग से इंछापुरी रेलवे लाइन के ऊपर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण की मंजूरी की मांगी की जा रही थी. ये मंजूरी पिछले हफ्ते एनएचएआई को मिल गई है. साथ ही आरओबी निर्माण की दिशा में काम शुरू कर दिया है. इस समय रेलवे लाइन पर दो लेन का आरओबी है. अब दो लेन का नया आरओबी तैयार किया जाएगा. दावा है कि अगले 4 महीने में ये आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा

यहां किया जा रहा तेजी से निर्माण

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम, पटौदी, रेवाड़ी हाईवे से जोड़ने के लिए सेक्टर-84 के पास फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. इस फ्लाईओवर के तैयार होने के बाद दिल्ली से रेवाड़ी जाने वाले वाहन चालकों को पटौदी रोड पर यू-टर्न लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे सीधे नए हाईवे से जुड़ सकेंगे. अधिकारियों का दावा है कि यह फ्लाईओवर अगले तीन महीने में तैयार हो जाएगा.

जानें कब यातायात खोलने की योजना

NHAI के परियोजना अधिकारी योगेश तिलक के अनुसार, गुरुग्राम–पटौदी–रेवाड़ी हाईवे को 31 जुलाई तक यातायात के लिए खोलने की योजना है. वहीं इंछापुरी में दो लेन के नए रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण के लिए रेलवे विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, जिससे परियोजना को और गति मिलेगी.