{"vars":{"id": "128336:4984"}}

मार्केट में गर्दा उड़ा देगा 'डायरी' की तरह खुलने वाला नया फोल्डेबल 5G फोन, 200 MP कैमरे के साथ 7.7-इंच स्क्रीन

 
Naya Haryana, Automobile News : मोबाईल ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। Huawei Pura X Max वाइड-फोल्डिंग डिवाइस चीन में लॉन्च हो गया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को कंपनी ने Huawei Pura 90 सीरीज, Huawei Watch Fit 5 और Huawei Watch Buds 2 के साथ लॉन्च किया है। जानकारी के मुताबिक, हुवावे का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन पांच कलर ऑप्शन और 4 वेरिएंट्स में बिक्री के लिए लाया जाएगा। इसमें कंपनी ने Huawei का Kirin 9030 Pro चिपसेट और 5,300mAh की बैटरी दी है।

कीमत

मिली जानकारी के अनुसार, इस फोन के बेस वेरिएंट को चीन में 12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ CNY 10,999 (करीब 1,50,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB + 512GB वेरिएंट को CNY 11,999 (करीब 1,64,000 रुपये), 16GB + 512GB वेरिएंट को CNY 12,999 (करीब 1,77,000 रुपये) और 16GB + 1TB वाले टॉप वेरिएंट को CNY 13,999 (करीब 1,91,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। Huawei Pura X Max

इस फोन को Interstellar Blue, Olive Gold, Phantom Black, Vibrant Orange, और Zero Degree White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स और खूबियां

जानकारी के मुताबिक, Huawei Pura X Max डुअल फोल्डेबल फोन है, जिसमें कंपनी ने 7.7-इंच (2,584 × 1,828 पिक्सल) LTPO 2.0 Flexible OLED डिस्प्ले दी है। यह 120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 1,440Hz PWM डिमिमिंग, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। आउटर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 5.4-इंच (1,848 × 1,264 पिक्सल) सेकेंड-जेन Kunlun OLED डिस्प्ले दी है। Huawei Pura X Max

Huawei Pura Max 1

मिली जानकारी के अनुसार, Huawei Pura X Max फोल्डेबल फोन में कंपनी ने इन-हाउस Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया है। कंपनी का कहना है कि यह Kirin 9020 SoC के मुकाबले 25 प्रतिशत सीपीयू परफॉर्मेंस, 40 प्रतिशत GPU परफॉर्मेंस और 70 प्रतिशत NPU परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट के साथ आता है। इसके साथ ही यह फोल्डेबल फोन IP58 + IP59 रेटिंग के साथ आता है। Huawei Pura X Max

जानकारी के मुताबिक, फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया है, जो 100X डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें 12.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी की बात करें तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फोल्डेबल डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का कैमरा कवर डिस्प्ले में दिया है। Huawei Pura X Max

मिली जानकारी के अनुसार, इस फोन में कंपनी ने 5,300mAh की बैटरी दी है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Bluetooth 6, डुअल-बेंड Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BeiDou, Galileo, QZSS, और NavIC का सपोर्ट दिया है। यह फोल्डेबल फोन हुवावे के HarmonyOS 6.1 पर रन करता है।