Nand Bhabhi Love Affair: खूबसूरत भाभी के प्यार में पागल हुई नन्द, दोनों घर से भागी, व्हाट्सएप चैट देखकर पागल हो गया पति
जानकारी के मुताबिक, मैहर अमरपाटन के रहने वाले आशुतोष बंसल ने अपनी ममेरी बहन पर अपनी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मदद का गुहार लगी है। इसके साथ ही पीड़ित ने एक WhatsApp चैट भी पुलिस को दी है, जो दोनों के बीच संबंधों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सात साल पहले युवक ने की थी लव मैरिज
बताया जा रहा है कि मैहर जिले के अमरपाटन के निवासी आशुतोष बंसल ने इलाके में ही रहने वाली संध्या से 7 साल पहले लव मैरिज की थी। साल 2022 में वह पत्नी संध्या को लेकर पढ़ाई करने के लिए जबलपुर आ गया था। आशुतोष के घर पर बेलबाग में रहने वाली ममेरी बहन मानसी अक्सर आती रहती थी। आशुतोष और संध्या का 5 साल का बेटा भी है। इसलिए उसे दोनों पर कभी शक नहीं हुआ। मानसी और संध्या ननद और भाभी थीं। दोनों में अक्सर खूब बातें होती थीं। वह साथ में घर से बाहर घूमने भी जाया करती थीं। हालांकि, इस दौरान अशुतोष को कभी भी दोनों के बीच चल रहे प्रसंग के बारे में शक नहीं हुआ।
सीसीटीवी फुटेज में साथ दिखी दोनों
खबरों की मानें, तो आशुतोष ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे संध्या घर से चली गई। आशुतोष ने पत्नी संध्या के घर से निकलने का CCTV फुटेज भी पुलिस को दिया था। पुलिस कंट्रोल रूम में शहर के सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो संध्या रांझी की ओर जाती हुई दिखाई दी। आशुतोष को यकीन था कि संध्या रांझी में है, तो मानसी के साथ ही होगी। यह भी आशंका थी कि संध्या अगले दिन सुबह जबलपुर से रीवा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से मैहर जा सकती है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।