Mutual Fund SIP: पांच रूपए की SIP से बनेंगे 5 करोड़! जानें कैसे काम करेगा ये फॉर्मूला
इस स्ट्रेटजी के साथ अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का औसतन अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 30 साल में आपके पास 5.28 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसी तरह, अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का औसतन अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 35 साल में आप 5.52 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कॉर्पस तैयार कर सकते हैं।
SIP में निवेश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश शुरू करने से पहले आपको कुछ बेहद जरूरी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। एसआईपी में कभी भी एक जैसा रिटर्न नहीं मिलता है। एसआईपी से आपको कितना रिटर्न मिलेगा, ये पूरी तरह से शेयर बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। अगर बाजार में तेजी बनी रहती है तो आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा।
इसी तरह, अगर बाजार में गिरावट चलती है तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। लेकिन, लॉन्ग टर्म में नुकसान का जोखिम काफी कम हो जाता है। एसआईपी से आपको जो रिटर्न मिलता है, उस पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है।