मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए आए आवेदनों को लेकर मीटिंग आयोजित
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
Updated: Apr 7, 2026, 23:38 IST
झज्जर,07अप्रैल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के इलाज में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित 25 गंभीर बीमारियों की सूची के आधार पर जिला झज्जर में प्राप्त हुए कुल 9 आवेदनों पर विचार किया गया,जिसमें जरूरी दस्तावेजों की पूर्ति या चिकित्सा सत्यापन के उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष राज्य सरकार की एक संवेदनशील और जन-कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद देना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे जरूरतमंदों की पहचान समय पर की जाए और उनके केस को त्वरित कार्रवाई के साथ संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर सीटीएम ऋतु बंसीवाल,नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी,बहादुरगढ़ पंचायत समिति अध्यक्ष रचिता रानी,स्वास्थ्य विभाग से नोडल अधिकारी डॉ पूनम बिश्नोई सहित
संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।