Love Affair : पति के दोस्त संग पत्नी ने कर दिया कांड, घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ा; फिर पंचायत ने लिया ऐसा फैसला...
घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
इससे पहले रातभर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पूरे मामले की शुरुआत बीते गुरुवार की रात से शुरू हुई जब नटवार थाना क्षेत्र का युवक अपने दोस्त की पत्नी से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।
पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी
पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाकर सुना गया। इसके बाद समाधान हुआ। पंचायत ने आपसी सहमति से मामले को सुलझाने का प्रयास किया। रातभर चली पंचायत के बाद निर्णय लिया गया कि महिला और उसके प्रेमी की शादी करा दी जाए। अगर साथ रहना चाहते हैं तो सामाजिक रूप से उन्हें स्वीकार कर लिया जाए। इसके बाद शुक्रवार की सुबह दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शादी की रस्म पूरी कराई गई। पति खुद इस पल का गवाह बना।
जानें कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शादी जून 2021 में नटवार थाना क्षेत्र के एक युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रहने लगे. वहीं उसके पति का दोस्त भी रहता था। इसी दौरान दोनों मित्रों के बीच आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे दोस्त का दिल उसकी पत्नी पर आ गया।
दोस्ती में विश्वासघात
महिला का एक पांच साल का बेटा भी है. कुछ महीने पहले पति अपनी पत्नी को गांव लाया था, लेकिन बाद में कमाने के लिए गुजरात चला गया। इसी बीच महिला अपने मायके (दिनारा) चली गई. मौका पाकर युवक का दोस्त दिल्ली से उससे मिलने उसके गांव पहुंच गया. इसकी भनक लगते ही पति गुजरात से अपने गांव में आकर रह रहा पति भी दिनारा पहुंच गया, जिसके बाद सब समझौता हुआ।
इस मामले में पति ने कहा, "दोनों का बहुत दिनों से चक्कर था। मैं मना कर रहा था लेकिन ये लोग नहीं मान रहे थे. पंचायत भी हुई थी. मैं फिर भी रखने के लिए तैयार था, लेकिन लड़की तैयार नहीं थी। '