{"vars":{"id": "128336:4984"}}

KVS Admission 2026 आज से शुरू, ये जरूरी दस्तावेज कर लें तैयार; देखें लिस्ट 

 
KVS Admission 2026 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया आज यानी 20 मार्च 2026 से शुरू कर दी है। आज सुबह 10 बजे से Balvatika (1 से 3) और Class 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। बता दें कि इच्छुक अभिभावक 2 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू: 20 मार्च 2026 (सुबह 10 बजे)
  • अंतिम तिथि: 2 अप्रैल 2026

पहली प्रोविजनल लिस्ट:

  • Balvatika – 8 अप्रैल 2026
  • Class 1 – 9 अप्रैल 2026
  • दूसरी लिस्ट: 16 अप्रैल 2026
  • तीसरी लिस्ट: 21 अप्रैल 2026 

किन कक्षाओं के लिए आवेदन?

  • Balvatika-1, 2 और 3
  • Class 1 (केवल ऑनलाइन)
  • Class 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में एडमिशन ऑफलाइन होगा (सीट उपलब्धता के आधार पर)

    आयु सीमा (31 मार्च 2026 के अनुसार)
     
  • Balvatika-1: 3 से 4 वर्ष
  • Balvatika-2: 4 से 5 वर्ष
  • Balvatika-3: 5 से 6 वर्ष
  • Class 1: कम से कम 6 वर्ष

खास बात: Balvatika-3 के बच्चों को सीधे Class 1 में प्रवेश दिया जाएगा (जहां यह सुविधा उपलब्ध है)

जरूरी दस्तावेज

  • बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • एड्रेस प्रूफ (आधार, बिजली बिल आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • माता-पिता का सर्विस/ट्रांसफर सर्टिफिकेट

चयन प्रक्रिया

  • Class 1 में एडमिशन के लिए कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता। सीटों का आवंटन कंप्यूटरीकृत लॉटरी सिस्टम से किया जाता है।
  • RTE के तहत 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं
  • SC, ST और OBC वर्गों के लिए भी आरक्षण लागू है
  • सरकारी कर्मचारियों, सेना और ट्रांसफरेबल जॉब वाले अभिभावकों को प्राथमिकता मिलती है


कैसे करें आवेदन?

  • KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • अब “New Registration” पर क्लिक करें
  • बच्चे और माता-पिता की जानकारी भरें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें
  • लॉगिन कर फॉर्म पूरा भरें
  • अधिकतम 3 स्कूलों का चयन करें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • फाइनल सबमिट कर प्रिंट निकाल लें