{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kalka Shimla Toy Train: आज से फिर से पटरी पर दौड़ेगी कालका-शिमला रेल ट्रैक पर दौड़ेगी टॉय ट्रेन, नोटिफिकेशन हुआ जारी

 

Kalka Shimla Toy Train: हरियाणा से शिमला जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर टॉय ट्रेन आज यानी शनिवार से फिर से पटरी पर दौड़ेगी।

ऐसा इसलिए है क्योंकि, भारी बारिश और भूस्खलन की वजब से पिछले कई दिन से यह रेल मार्ग बंद पड़ा हुआ था। 1 सितंबर को हुए नुकसान के बाद रेलवे ने 5 सितंबर तक सभी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था।

दरअसल, अंबाला रेल मंडल ने शुक्रवार शाम नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। जिसमें बताया था कि कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच तीन ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू किया जाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 52457/58, 52459/60 और 52455/56 शामिल हैं, ये तीनों ट्रेन आज से शुरू हो जाएंगी।