बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! इन बैंकों ने FD की ब्याज दरों में किया बड़ा बदलाव
ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा रिटर्न
आपको बता दें कि Suryoday Small Finance Bank ने 6 मार्च 2026 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई ब्याज दरें लागू की हैं। संशोधित दरों के अनुसार सामान्य ग्राहकों को 5 साल की एफडी पर अधिकतम 7.90 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि पर 8.10 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया जा रहा है, जो फिलहाल बाजार में सबसे अधिक दरों में से एक मानी जा रही है।
Yes Bank व Bandhan Bank ने भी किया अपडेट
Yes Bank ने 5 मार्च 2026 से लागू नई दरों के तहत सामान्य ग्राहकों को 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक का ब्याज देना शुरू किया है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 3.75 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक है। बैंक की सबसे ज्यादा ब्याज दर 36 महीने से 60 महीने से कम अवधि वाली एफडी पर मिल रही है।
HDFC ने भी बदली FD की दरें
HDFC Bank ने भी 3 करोड़ रुपये से कम की कुछ एफडी योजनाओं पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। 6 मार्च से लागू नई दरों के तहत सामान्य ग्राहकों को लगभग 2.75 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक पहुंच रही है।
वहीं, Bandhan Bank ने भी अपनी एफडी योजनाओं में बदलाव करते हुए सामान्य ग्राहकों के लिए 2.95 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत तक ब्याज तय किया है। सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 3.70 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक पहुंच रही है, जिसमें 2 से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिल रहा है।
निवेश से पहले तुलना करना जरूरी
वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि एफडी में पैसा लगाने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों और अवधि की शर्तों की तुलना जरूर करनी चाहिए। इससे निवेशकों को बेहतर रिटर्न का विकल्प चुनने में मदद मिलती है। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौजूदा समय में कई बैंक आकर्षक ब्याज दरें पेश कर रहे हैं।