{"vars":{"id": "128336:4984"}}

IMD Weather Alert: नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, 10,11,12,13 और 14 को बरसेंगे बादल, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

 

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। भारत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 10 से 12 दिसंबर तक मध्य-पूर्वी और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में शीत लहर जारी रहने की संभावना है। वहीं, 10 दिसंबर से पश्चिम भारत से सटे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी, जिसका प्रभाव 12 दिसंबर तक रहेगा।

IMD के अनुसार, 9 से 13 दिसंबर के बीच असम और मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में और 9-10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। राहत के लिए 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

 बारिश का इंतजार अब होगा खत्म

मानसून (Monsoon) के सीज़न में इस साल पिछले सालों की तुलना में काफी ज़्यादा बारिश हुई। ऐसे में देशभर में मानसून का सीज़न बहुत ही बढ़िया रहा। मानसून के दौरान कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश देखने को मिली, जिसने सभी को तरबतर कर दिया। मानसून के दौरान भारी बारिश होने से मौसम भी सुहावना रहा। मानसून के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश की रफ्तार बरकरार है। अब देश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को जोरदार बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 9 से 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। रात और सुबह के समय धुंध/हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23-25°C और न्यूनतम तापमान 6-10°C के बीच रहने का अनुमान है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में गलनभरी पछुआ हवाओं के चलते पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ती जा रही है। उधर तराई क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से के तराई बेल्ट में तीन दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 10 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

केरल में मौसम का कैसा रहेगा अंदाज़?

हर साल की तरह इस साल भी मानसून ने सबसे पहले केरल में ही दस्तक दी थी और इसके जाने के बाद भी बारिश का सिलसिला नहीं थमा है। अब केरल में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को केरल में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने का भी अलर्ट है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मानसून के दौरान तमिलनाडु में भी अच्छी बारिश हुई और इसके जाने के बाद भी बारिश का दौर बना हुआ है। तमिलनाडु में अब मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट

देश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कर्नाटक के कुछ जिलों समेत पुडुचेरी, कराईकल और माहे और अंडमान-निकोबार में रुक-रुक कर जोरदार बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान और कुछ दिन बाद तक भारी बारिश हुई। अब राजस्थान और दिल्ली में मौसम का अंदाज़ बदल गया है और ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान और दिल्ली में अगले 11, 12, 13 और 12 दिसंबर को तेज़ ठंड पड़ेगी। राजस्थान के कुछ जिलों में और दिल्ली में सुबह और रात के समय शीतलहर चलने का भी अलर्ट है।