IMD Weather Alert: हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्योें में अगले 2 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 23.03.2026 @ सुबह 5.20 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित।
संपूर्ण दिल्ली और एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) गोहाना, गन्नौर, हांसी, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा,
भिवानी (हरियाणा) सकौती टांडा, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलन्दशहर (उ.प्र.) में हल्की आंधी और बिजली (30-40 किमी/घंटा तेज हवाएं) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अगले 2 घंटों के दौरान सोहना, रेवाडी, बावल (हरियाणा) भिवारी (राजस्थान) में हल्की बारिश (20-30 किमी/घंटा तेज़ हवाएं) होने की संभावना है।