Holi Special Trains: होली पर इन राज्यों के चलाई 10 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रुट और टाइम टेबल
1. लालकुआं - कोलकाता - लालकुआं होली स्पेशल (05060/05059)
यह ट्रेन उत्तराखंड से बंगाल के बीच कनेक्टिविटी देगी और Bihar-UP के कई शहरों को कवर करेगी।
गाड़ी संख्या 05060: 5 मार्च से 26 मार्च तक (हर गुरुवार) लालकुआं से दोपहर 13:35 बजे चलकर अगले दिन रात 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 05059: 7 मार्च से 28 मार्च तक (हर शनिवार) कोलकाता से सुबह 05:00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉपेज: गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी।
2. सहरसा - पूर्णिया कोर्ट - सहरसा स्पेशल (05506/05505)
कोसी और सीमांचल के यात्रियों के लिए यह लोकल स्पेशल ट्रेन काफी मददगार साबित होगी।
गाड़ी संख्या 05506: 6 मार्च से 15 मार्च (मंगल, शुक्र, शनि, रवि) दोपहर 13:20 बजे सहरसा से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05505: 9 मार्च से 17 मार्च (सोम, मंगल, शुक्र, शनि) दोपहर 15:00 बजे पूर्णिया कोर्ट से वापस लौटेगी।
प्रमुख स्टॉपेज: मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी।
3. सोगरिया - दानापुर - सोगरिया स्पेशल (09803/09804)
राजस्थान और बिहार के बीच सफर करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
गाड़ी संख्या 09803: 1 मार्च को सोगरिया से रात 23:10 बजे चलेगी और अगले दिन रात 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09804: 3 मार्च को दानापुर से रात 01:15 बजे चलेगी और अगले दिन 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉपेज: आरा, बक्सर, DDU जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी।
4. डानकुनी - पटना - डानकुनी स्पेशल (03035/03036)
बंगाल से बिहार की राजधानी आने वाले लोगों के लिए दो फेरों की विशेष सुविधा।
गाड़ी संख्या 03035: 27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से रात 00:30 बजे खुलकर दोपहर 14:45 बजे पटना पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03036: 27 फरवरी और 4 मार्च को पटना से शाम 16:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 07:00 बजे डानकुनी पहुंचेगी।
प्रमुख स्टॉपेज: बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह।
5. गोमतीनगर - मालतीपाटपुर - गोमतीनगर स्पेशल (05064/05063)
लखनऊ (यूपी) से ओडिशा के बीच सफर करने वालों के लिए यह लंबी दूरी की ट्रेन चलाई गई है।
गाड़ी संख्या 05064: 26 फरवरी से 26 मार्च (हर गुरुवार) शाम 18:55 बजे गोमतीनगर से चलेगी।
गाड़ी संख्या 05063: 28 फरवरी से 28 मार्च (हर शनिवार) सुबह 11:15 बजे मालतीपाटपुर से वापस चलेगी।
प्रमुख स्टॉपेज: डीडीयू जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया।