{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Hisar To Jaipur Flight: हरियाणा से जयपुर सिर्फ एक घंटे में... कल हिसार से शुरू होगी फ्लाइट, जानें कितना होगा किराया

 

Hisar To Jaipur Flight: हरियाणा के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है। दरअसल, हिसार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए कल यानी 12 सितंबर से फ्लाइट शुरू हो जाएगी। पहली फ्लाईट कल शाम साढ़े 5 बजे हिसार से जयपुर के लिए रवाना होगी। 

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि हिसार से जयपुर के लिए फ्लाइट हफ्ते में केवल एक दिन चलेगी। यह फ्लाइट केवल शुक्रवार को ही चलेगी। इसका एक तरफ का किराया 1950 रुपये होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कोलकाता और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू होगी।