{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 HDFC Bank: HDFC बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें

 
HDFC Bank: अगर आप भी एचडीएफसी बैंक ग्राहक हैं तो आपके लिए काम की खबर है। HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए FD की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है। बैंक की नई दरें 6 मार्च 2026 से लागू हो गई है। यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की रिटेल FD पर लागू होगा।

इस अवधि की FD पर बढ़ा ब्याज
बैंक ने सभी अवधियों की FD दरों में बदलाव नहीं किया है। सिर्फ  3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने से कम की अवधि वाली FD पर ब्याद दर 0.10% (10 बेसिस प्वाइंट) बढ़ाई है। पहले इस अवधि के लिए  6.40% ब्याज मिलता था। अब इसे बढ़ाकर 6.50% कर दिया गया है। सीनियर सिटीजन के लिए इस दर को  6.90% से बढ़कर 7% कर दिया गया है।

अन्य अवधियों की ब्याज दरें
अब बैंक की FD दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 2.75% से 6.50% तक हो गई हैं, जबकि सीनियर सिटीजन को 3.25% से 7% तक ब्याज मिल रहा है।

7–29 दिन: 2.75% (सीनियर सिटीजन 3.25%)
6–9 महीने: 5.50% (सीनियर सिटीजन 6%)
1 साल: लगभग 6.25% (सीनियर सिटीजन 6.75%)
18 महीने–2 साल: लगभग 6.45% (सीनियर सिटीजन 6.95%)
5–10 साल: 6.15% (सीनियर सिटीजन 6.65%)