{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले एक घंटे में बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले एक घंटे में मौसम बदलने वाला है। इसको लेकर चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट दोपहर 2.20 बजे जारी किया गया है। जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों मे  कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में  हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश  संभावित है। वहीं  इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है।