{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में 28 से बदलेगा मौसम, चलनी शुरू हो जाएंगी ठंडी हवाएं, जानें कब होगी बारिश

 
Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मौसम विभाग की मानें, तो 27 सितंबर तक प्रदेश के लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा, हालाँकि,  इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और पहाड़ों की ओर से हवाएं चलेंगी। इससे दिन का तापमान 3 डिग्री तक नीचे होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल और रात का तापमान गिरने से हल्की ठंड महसूस होने लगेगी।  

समय से पहले महसूस होगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो इस बार मानसून में औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण समय से पहले ठंड महसूस की जा सकती है। वहीं हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।

हालांकि, इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। वहीं  हरियाणा और पंजाब पर कम असर होगा। इससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जो हवाएं अब पश्चिमी चल रही हैं, वह उत्तर पश्चिमी हो जाएंगी। उत्तरी पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी तो तापमान कम होगा। यह तापमान सरसों की बिजाई के अनुकूल हो जाएगा।

एक अक्टूबर को हो सकती है बारिश 

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक अक्टूबर को बारिश होने की संभावना जताई है। IMD का कहना है कि प्रदेश में अगले महीने मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और सुबह-शाम ठंड महसूस होनी शुरू हो जाएगी ।