{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट 

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी बुधवार को मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

मौसम विभाग की मानें, तो राजधानी चंडीगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूह, पलवल और पंचकूला में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश/बिजली गिरने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जिंद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नूंह , पलवल जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।