Haryana Weather Update: हरियाणा के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, अगले तीन घंटों में बरसेंगे बादल
Aug 31, 2025, 06:14 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी रविवार को थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। जिसके चलते चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभा की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट सुबह 5.45 बजे जारी किया गया है। जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों मे चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, जींद जिलों में कहीं-कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। वहीं इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।