{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: जानें हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम?, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश 

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में 30 सितंबर से मौसम अचानक बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में 6 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। आइये जानते हैं कि कल मौसम कैसा रहने वाला है?

दरअसल, IMD चंडीगढ़ का कहना है कि  हरियाणा में 1 अक्टूबर, 2,3,4,5 और 6 को बारिश होगी। हरियाणा में कल यानी 1 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ में बारिश होने कि संभावना है।

हरियाणा में 2 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश

हरियाणा में 2 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी ददरी, झज्जर और महेंद्रगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में 3 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश

हरियाणा में 3 अक्तूबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, चरखी दादरी और झज्जर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में भी बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में 4 अक्टूबर को इन जिलों में होगी बारिश

हरियाणा में 4 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, चरखी ददरी, झज्जर, फतेहाबाद और जींद में बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ में बारिश होने की संभावना है।