{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: जानें हरियाणा में अगले छह दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, बारिश होगी या नहीं, देखें IMD की ये रिपोर्ट 

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 10 सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन, भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं IMD ने बारिश का कोई कलर अलर्ट भी जारी नहीं किया है। सभी जिलों को अगले छह दिनों तक ग्रीन ज़ोन में रखा है। आइए जानते हैं कि 11 सितंबर से लेकर 16 सितंबर तक मौसम कैसा रहने वाला है और कहां-कहां बारिश हो सकती है।

11 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश

हरियाणा के 11 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।वहीं चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

12 सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश 

हरियाणा में 12 सितंबर को पंचकूला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

13  सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश 

हरियाणा में 13 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।इसके अलावा चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद में भी बारिश हो सकती है।

हरियाणा में 14  सितंबर को इन जिलों में हो सकती है बारिश 

हरियाणा में 14 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत और पानीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।