Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटों में फिर से शुरू होगी भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट
Updated: Sep 3, 2025, 18:48 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी बुधवार सुबह से ही मौसम खराब है। जगह-जगह भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते कई जगहों पर बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं इसी बीच चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट शाम सांय 6.15 बजे जारी किया गया है।
जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों मे फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नूंह, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, रेवाड़ी, हिसार जिलों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।