{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी सोमवार को भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि 1 सितंबर को कहां-कहां पर बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज राजधानी चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 

-पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, मेवात जिले में भारी बारिश की संभावना है। 
-सिरसा, जिंद, मेवात, पलवल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।

-वहीं फतेहाबाद,हिसार,रोहतक,झज्जर,रेवाड़ी,महेंद्रगढ़,चरखी दादरी और भिवानी जिले में आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।
 -यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव और फरीदाबाद, जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है।
 -कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
-पानीपत, जीन्द, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, रेवाडी, जीन्द, पलवल, मेवात, मेवात और पलवल जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।