{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज इन 39 जगहों पर होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की ताजा रिपोर्ट, देखें अपने इलाके का हाल 

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी मंगलवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है।इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज कहां- कहां बारिश होगी।

मौसम विभाग की मानें, तो आज  फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, हथीन, नूंह, तावडू, सोहना, गुरुग्राम, कनीना, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, नारनौंद, फतेहाबाद, महम, गोहाना, जुलाना, जींद, नरवाना, टोहाना, रतिया, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकुला, अंबाला, कालका में भारी वर्षा की संभावना है। 

वहीं मौसम विभाग ने फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, हथीन, नूह, पलवल, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, चरखी दादरी, भिवानी, तोशम, बावल, रेवाड़ी, कोसली, मातनहेल, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, असंध, कैथल, नरवाना, कलायत, रतिया, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, पंचकुला, गुहला, अंबाला, चंडीगढ़, कालका में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

इसके अलावा IMD का कहना है कि  होडल, पलवल, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, नंगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा, लोहारु, चरखी दादरी, भिवानी, तोशम, सिवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, अदमपुर, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा और बापौल में हल्की बारिश होने की संभावना है।