{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather Update: हरियाणा में आज फिर होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, देखें IMD की रिपोर्ट

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी मंगलवार को भी भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 2 और 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, चार और पांच सितंबर को बारिश का दौर कम होता जाएगा और लोगों को जलभराव, यातायात की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां पर बारिश होने की संभावना है। 

हरियाणा में आज जिलों में होगी भारी बारिश

हरियाणा में आज राजधानी चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

-पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।

-सिरसा, जिंद, मेवात, पलवल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

-फतेहाबाद,हिसार,रोहतक,झज्जर,रेवाड़ी,महेंद्रगढ़,चरकी दादरी,भिवानी,पलवल और मेवात  जिले में बारिश होने की संभावना है। 

-राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

-यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, सोनीपत, पानीपत  में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

- महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। -पलवल,रोहतक,सिरसा,फतेहाबाद,हिसार,जींद,भिवानी,चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।