Haryana Weather Update: हरियाणा के करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र समेत इन जिलों में बदलेगा बादल, तीन घंटों में शुरू होगी झमाझम बारिश
Sep 19, 2025, 15:49 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में कुछ घंटों बाद मौसम बदलने वाला है। इसको लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग (चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार) की ओर अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। यह अलर्ट दोपहर 3.25 बजे जारी किया गया है। जिसके हिसाब से अगले तीन घंटों मे करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, अंबाला जिलों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है। वहीं इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।