{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather : हरियाणा के इन 4 जिलों को मिलेगी भयंकर गर्मी से राहत, लगातार बरसेंगे बादल  

 

 
Haryana Weather : मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 4 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र शामिल हैं। इन जिलों में गरज के साथ तेज़ हवाएँ चलने की भी संभावना है। करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा, राज्य के 14 जिलों में मौसम साफ रहेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश के आंकड़ों में बढ़ोतरी होगी।

राज्य में अब तक सामान्य से 43 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। 12 सितंबर तक राज्य में 395.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 564.6 मिमी बारिश हुई है।

यमुनानगर में सबसे ज़्यादा 1080 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सिरसा में सबसे कम 346 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100 प्रतिशत ज़्यादा बारिश हुई है। फतेहाबाद में 141 प्रतिशत और महेंद्रगढ़ में 119 प्रतिशत ज़्यादा बारिश हुई है।

14 सितंबर को अंबाला और यमुनानगर के ज़्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल के आधे से ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।