{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Weather : हरियाणा के 15 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, IMD ने अगले दो दिन का पूर्वानुमान किया जारी 

 
Haryana Weather हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 19 सितंबर के बाद बारिश का दौर थम जाएगा और 20-21 सितंबर को सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार इस बार मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

इन जिलों में होगी बरसात 

मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है।  वहीं, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 

कल इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 सितंबर (शुक्रवार) को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

20 सितंबर को  साफ रहेगा मौसम 

20 सितंबर (शनिवार) को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। इसी तरह, 21 सितंबर (रविवार) को भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।