{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2100 रुपये, जानें कब से आवेदन होंगे शुरू?

 
Haryana : हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि महिलाओं को 1 नवंबर से 2100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे और 25 सितंबर को CM इसका एप लॉन्च करेंगे। कैबिनेट मंत्री आगे कहा कि 1 फोन से 20 से 25 महिलाएं रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वो एक ही फोन से अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। 

उन्होंने कहा कि इस योजना पर 4 हजार 62 करोड़ रुपए सालाना खर्च होगा। वहीं, लगभग 18 से 20 लाख महिलाएं सीधा लाभ ले सकेंगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अन्य योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं को बिजनेस शुरू करने और स्वरोजगार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

जानें योजना की पात्रता और शर्तें

उम्र सीमा

लाभार्थी महिलाओं की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आय सीमा

परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

स्थाई निवासी

महिला स्वयं हरियाणा की स्थायी निवासी हो या फिर विवाहित महिला के पति को हरियाणा में कम से कम 15 साल रहना जरूरी है।